INTRODUCTION :
जब किसी इंसान की मौत हो जाती है तो लोग RIP लिखते हैं। आपने भी शायद कभी न कभी ऐसा लिखा होगा या रिप शब्द का प्रयोग आपने सोशल मीडिया या अन्य जगह पर अवश्य देखा होगा, लेकिन क्या आपको इसका फुल फॉर्म पता है? | इस शब्द का प्रयोग किसी दुखद घटना घट जाने के बाद अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए किया जाता है, जब कोई घटना के कारण किसी की मृत्यु हो जाती है, तो उसकी आत्मा की शांति के लिए RIP शब्द का प्रयोग किया जाता है | क्रिश्चन धर्म में इस शब्द का अधिक प्रयोग किया जाता है| सोशल मीडिया में आजकल इस शब्द का बहुतायत प्रचलन हो रहा है, परन्तु कई लोगों को इसके विषय में जानकारी नहीं होती है .
रोजमर्रा की जिंदगी में बोलचाल के लिए हम कई शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। इनमें से कुछ शब्द ऐसे भी होते हैं जिन्हें बोलने के लिए हम Short Form का इस्तेमाल करते हैं। कई बार तो हमें इनका FULL Form तक पता नहीं होता, लेकिन चूंकि बाकी लोग इनका इस्तेमाल करते हैं तो हम भी इन्हें बोलते या लिखते हैं। यानि कि हमें इतना तो पता है कि इन शब्दों का इस्तेमाल कब और कैसे करना है, लेकिन इनका पूरा अर्थ हमें नहीं पता होता है।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि RIP का मतलब क्या होता है? और यह शब्द कहां से आया है?
RIP meaning and full form in Hindi
अंग्रेजी भाषा में RIP का फुल फॉर्म “Rest in Peace” होता है जिसका मतलब होता है मृत्यु के बाद “शांति से आराम करो” | RIP शब्द को बोलने या लिखने का तात्पर्य मरे हुए इंसान की आत्मा को शांति पहुंचाना होता है। इसके माध्यम से व्यक्ति ईश्वर से प्रार्थना करता है कि मृत व्यक्ति की आत्मा को शान्ति प्रदान करें।
RIP = REST IN PEACE

Meaning of RIP in brief:
R.I.P (Rest In Peace) का मतलब होता है आत्मा की शांति यानि जब हमे किसी व्यक्ति के मृत्यु पे संवेदना व्यक्त करना होता है और बोलना होता है की भगवान उनकी (मरने वाली की) आत्मा को शांति दे तो इस बाद तो इंग्लिश में हम “Rest In Peace” बोलते हैं जिसका मतलब हुवा उनकी आत्मा को शांति मिले।
जब कोई मर जाता है तो हम उसकी मृत्यु पे ये कामना करते हैं की उसकी आत्मा को शांति मिले और बोलते भी यही हैं पर यही बात अगर इंग्लिश में बोलना हो, अगर इंग्लिश में कामना करनी हो तो बोलते हैं “Rest In Peace” यानि R.I.P।
Rest का हिंदी अर्थ होता है आराम और serenity का मतलब होता है शांति। अगर आप Rest in peace को इनके वर्ड्स के अनुसार ट्रांसलेट करने की कोसिस करेंगे तो इसका मतलब वो नहीं निकलेगा जो मैं बता रहा हूँ (आत्मा को शांति मिले) पर सही मायने में हिंदी अर्थ वही होता है जो उपर मैंने बताया है आपको।
R.I.P एक संवेदनशील शब्द है जिसका उपयोग किसी के मृत्यु पे संवेदना व्यक्त करने और उसकी आत्मा की शांति के लिए कामना करने के लिए किया जाता है। अगर इस शब्द का उपयोग किसी जीवित व्यक्ति के लिए करते हैं तो इससे उस व्यक्ति की भावनाओ को ठेंश पहुचेगी, उसे बुरा लगेगा।
RIP का इतिहास (history of RIP ) :
RIP शब्द का इस्तेमाल सर्वप्रथम के आसपास पश्चिमी देशों में किया गया था। इसके साक्ष्य मृत इंसान को तो दफनाकर उन पर बनाई गई कब्रो पर पर मिले हैं। सर्वप्रथम RIP शब्द का इस्तेमाल ईसाई धर्म के लोगों ने किया था। ईसाई धर्म के लोग मृत व्यक्ति के प्रति अपनी श्रद्धांजलि प्रकट करने के लिए उसे दफनाने के बाद उसकी कब्र पर R.I.P. लिख देते हैं। धीरे-धीरे यह शब्द पूरी दुनिया में प्रचलन में आ गया।

किस धर्म में दी जाती है RIP शब्द से श्रद्धांजलि (Tribute) :
प्रत्येक धर्म में “दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि” देने का अलग-अलग तरीका है, ईसाई अथवा मुस्लिम धर्म में मृत्यु के पश्चात शव को दफना दिया जाता है और उसके ऊपर RIP को लिख दिया जाता है, आजकल सोशल मीडिया पर इस शब्द का प्रयोग बहुत ही अधिक हो रहा है | साई अथवा मुस्लिम मान्यताओं के अनुसार बताया गया है, कि जब कभी “जजमेंट डे” अथवा “क़यामत का दिन” आएगा, उस दिन कब्र में पड़े ये सभी शव दोबारा जीवित हो जायेंगे तब तक उस दिन के इंतज़ार में “शान्ति से आराम करो ” |
RIP का इस्तेमाल कहां करते हैं ( Where do you use RIP ) :
वर्तमान में प्रत्येक व्यक्ति सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता है। सबसे अधिक RIP शब्द का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर ही किया जाता है। ईसाई धर्म में मृत व्यक्ति को दफनाने के बाद उसकी कब्र पर RIP शब्द लिखते हैं। कुछ स्थानों पर कब्र के ऊपर भगवान jesus का क्रॉस चिन्ह भी बनाते हैं। न्यूज़पेपर तथा मैगजीन में भी मृत व्यक्ति के लिए RIP शब्द का इस्तेमाल करते हैं। मृत व्यक्ति की फोटो पर भी RIP शब्द यूज किया जाता है।

RIP के स्थान पर इस्तेमाल होने वाले अन्य शब्द हिंदू धर्म से ( Other words used in place of RIP ) :
जैसा कि आपको पता है RIP शब्द की उत्पत्ति ईसाई धर्म से हुई थी। प्रत्येक धर्म में मृत व्यक्ति के प्रति श्रद्धांजलि प्रकट करने के लिए अलग-अलग शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। RIP शब्द के स्थान पर हिंदू धर्म में इस्तेमाल होने वाले शब्द। जैसे
- भगवान उसकी आत्मा को शांति दे
- भगवान उसे स्वर्ग नसीब कराए
- राम नाम सत्य है
- ओम शांति
- सदगति
- भगवान उसे मोक्ष प्रदान करें
- उसे जन्नत नसीब हो आदि
आदि शब्द का भी इस्तेमाल हो सकता है |
Rest in Peace शॉर्टकट का प्रचलन सोशल मीडिया पर ( Rest in Peace shortcut trend on social media ) :
जैसे जैसे इन्टरनेट की दुनिया बड़ी होती जा रही है वैसे वैसे शब्द भी छोटे हो जा रहे हैं. कहने का मतलब ये है कि लोग आजकल सोशल मीडिया जैसे Facebook, WhtasApp, Instagram इत्यादि पर Short Form का उपयोग अधिक से अधिक करने लगे हैं. इंटरनेट की दुनिया में प्रत्येक वर्ड का शॉर्टकट प्रयोग किया जाता है, जैसे Good Morning के लिए GM और Good Night के लिए GN का प्रयोग किया जाता है, इसी प्रकार से Rest in Peace के लिए RIP का प्रयोग किया जाता है.
वर्तमान में इंटरनेट ने इतनी तरक्की कर ली है कि साधारण इंसान भी पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना सकता है। जब कोई महान इंसान इस दुनिया को अलविदा करके जाता है तो इंटरनेट के द्वारा उसकी सूचना पूरी दुनिया को मिनटों में मिल जाती है। तब सभी लोग सोशल मीडिया के द्वारा अपनी श्रद्धांजलि उस व्यक्ति के प्रति प्रकट करते हैं। उस समय RIP शब्द का इस्तेमाल किया जाता है ।
आजकल सोशल मीडिया में प्रयोग हो रहे शॉर्टकट के बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए अन्यथा आप इस प्लेटफार्म पर सही से वार्तालाप नहीं कर पाएंगे और आप बात के अर्थ का अनर्थ कर बैठेंगे, जिससे ग्रुप में आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है |
तो इस तरह आपने काफी विस्तार से समझा है कि Rip Full form in Hindi/ RIP Meaning in Hindi क्या होता है और इसका उपयोग कहाँ और किस लिए किया जाता है. आशा है अब से जब ये शब्द आप सोशल मीडिया पर देखेंगे तो समझ जायेंगे कि ये किस लिए लिखा गया है.

निष्कर्ष (CONCLUSION ) :
” RIP शब्द को लैटिन वाक्यांश Requiescat in Pace से लिया गया है .”
rip full form meaning in hindi
” मृत्यु के बाद आत्मा को शाश्वत शांति पाने के लिए प्रार्थना के रूप में भी इसका उपयोग किया जाता है “
rest in peace meaning in hindi
” RIP शब्द का प्रचलन आज कल सोशल मीडिया पर भी बहुत देख ने को मिलता है | सोशल मीडिया पर अक्सर जब किसी के मौत की खबर शेयर की जाती है तो उसके निचे कमेंट किया जाता है RIP(rest in peace) “
rip meaning in meaning
RIP = REST IN PEACE